टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नई नियोजन नीति का विरोध लगातार चल रहा है। ट्विटर अभियान से शुरू हुए इस विरोध ने विधानसभा घेराव, मुख्यमंत्री आवास घेराव, पुतला दहन सहित कई कई माध्यमों ने अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान कई बार उग्र प्रदर्शन भी छात्रों ने किया है। अब छात्र फिर से एक बार उग्र रूप अपनाने के फिराक में है।
बता दें कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने आगामी 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है। झारखंड बंद को लेकर नियोजन नीति का विरोध कर रहे छात्र योजना बना रहे है और लोगों से आह्वान कर रहे है कि इस बंदी को सफल बनाया जाये। उम्मीदन बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक पुलिस बल की तैनाती की जा सकती है।
संगठन ने इसके लिए कई जिलों में प्रचार करने शुरू भी कर दिये हैं। इससे पहले छात्रों का समूह राज्य के सभी नेताओं और सांसदों से मिला और नियोजन नीति के विरोध में अपना समर्थन मांगा। इस मुहिम के तहत उन्हें अधिकतर जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिला भी है। समर्थन लेने के बाद ये छात्र अपनी मांग को लेकर मांदर ढाक नगाड़ा बजाकर सखुआ पत्ता लेकर घूम रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse