पलामू : एनआईए ने नरेश भोक्ता हत्याकांड मामले में कई लोगों के घर मारा छापा

 

टीम एबीएन, पलामू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) द्वारा नरेश सिंह भोक्ता की नृशंस हत्या के मामले में आज गुरुवार को बिहार के गया और औरंगाबाद जिले और झारखंड के पलामू जिले में आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली है। 

पांच गिरफ्तार कमांडरों और भाकपा (माओवादी) के दो संदिग्ध ओजीडब्ल्यू/समर्थकों के आवासीय परिसरों में तलाशी ली गयी है। इस दौरान विभिन्न डिजिटल उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आपत्तिजनक दस्तावेजों की जब्ती की गयी है। 

बता दें कि एनआईए की टीम ने बुधवार को भी इसी मामले में झारखंड और बिहार में सात स्थानों पर छापेमारी की थी। बता दें कि प्रतिबंधित आतंकवादी द्वारा बुलाई गई तथाकथित जन अदालत (जन सुनवाई) में भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेतृत्व और नक्सल कैडरों द्वारा पुलिस मुखबिर के रूप में लेबल किये जाने के बाद, 2 नवंबर 2018 की रात को भोक्ता का अपहरण कर लिया गया था और उसकी हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद उसका शव बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बधाई बिगहा गांव के पास बरामद किया गया था।

वहीं, एनआईए ने 24 जून 2022 को इस मामले को बिहार पुलिस से अपने हाथ में लिया था। इस मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरवरी 2023 में, एनआईए ने 01 अभियुक्तों अजय सिंह भोक्ता पुत्र जगदीश सिंह भोक्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 121ए, 364, 471 और 302, आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1ए) और 27, धारा 27 के खिलाफ पूरक चार्जशीट दायर की थी और अपनी जांच के दौरान, एनआईए ने हत्या की साजिश में सीपीआई (माओवादी) कमांडरों की संलिप्तता का पता लगाया था। हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार और वाहन भी बरामद किये थे।

इधर, बुधवार की सुबह, बिहार एनआईए की टीम ने पलामू जिले के माओवादी स्टेट कमेटी सदस्य अभिजीत यादव और सब जोनल कंमाडर राम प्रसाद यादव के घर में छापेमारी की थी। एनआईए की टीम दोनों माओवादियों के घर में विभिन्न दस्तावेजों को खंगाला था। माओवादी अभिजीत यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव का रहने वाला है, जबकि प्रसाद यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव का है। झारखंड सरकार ने टॉप माओवादी अभिजीत यादव पर 10 लाख एवं प्रसाद यादव पर पांच लाख का इनाम रखा था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse