कल झारखंड के सभी प्रखंडों में धरती आबा बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनायेगा आजसू

 

टीम एबीएन, रांची। शक्ति और साहस के परिचायक एवं झारखंड के वीर योद्धा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर 9 जून को राज्य के सभी प्रखंडों में आजसू पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने आज यहां बताया कि भगवान बिरसा की प्रेरणा से हम संघर्ष के रास्ते पर चलते रहेंगे। धरती आबा ने हमें शोषण के खिलाफ लड़ने की ताकत दी। धरती आबा को अपनी भूमि, संस्कृति से गहरा लगाव था। अपनी माटी, विरासत को बचाने को वे सदा संघर्षरत रहें। 

हमेशा प्रखरता के साथ जल, जंगल और जमीन पर हक की वकालत की। सशक्त, शिक्षित एवं संगठित समाज के निर्माण के लिए धरती आबा बिरसा मुंडा के विचारों को उनके साहस, संघर्ष को आत्मसात करने के उद्देश्य तथा झारखंड के नवनिर्माण के संकल्प के साथ सभी प्रखंडों में धरती आबा श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। इधर, रांची जिला इकाई के पदाधिकारी कोकर, रांची स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse