कांग्रेस के जन जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों लोग

 

कोडरमा। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जन जागरण कार्यक्रम के तहत कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मरकच्चो प्रखंड के बंधन चौक से स्वास्थ्य केंद्र बाजार तक पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित की गई। झारखंड प्रदेश निर्देशित कार्यक्रम के तहत प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा के अगुवाई में की गई। जन जागरण पदयात्रा में मुख्य रूप से कोडरमा जिला जन जागरण अभियान प्रभारी वासुदेव वर्मा, कोडरमा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, जिला जन जागरण कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप सिंह, मरकच्चो प्रखंड जन जागरण कार्यक्रम प्रभारी धीरज कुमार, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा मौजूद थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा में बढ़ती महंगाई से त्रस्त जनता, किसानों, मजदूरों, गरीबों के खिलाफ शासन करने वाले भाजपा सरकार को गद्दी से उतार फेकेगी। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और केंद्र सरकार गहरी नींद में सोई है। उन्होंने देश को बचाने और भाजपा को हटाने का निवेदन किया। मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष यासिन अंसारी, उपेंद्र सिंह, नूर आलम, सुखदेव गोस्वामी, कयूम अंसारी, महिला प्रखंड अध्यक्ष सेलिना बेगम, महेश मोदी, गुलाब प्रसाद शोएब अंसारी आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse