अच्छे शरीर से ही अच्छे कार्यों का निष्पादन संभव : एसडीओ

 

कोडरमा। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय परिसर में कार्यालय के सभी कर्मी के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार व जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभांरभ किया गया। एसडीओ ने शिविर के माध्यम से संदेश देते हुए बताया कि आज के समय में काम करते हुए टेंशन व तनाव आदि की समस्या लोगों में बढ़ रही है, ऐसे में काम में तेजी व गुणवत्ता लाने के लिए योग करना एक उचित मध्यम है। योग के माध्यम से हम अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे सकते हैं और अपने शरीर को तनावमुक्त बना सकते हैं क्योंकि अच्छे शरीर से ही अच्छे कार्यों का निस्पादन किया जा सकता है। लंबे समय तक कार्य करते रहने पर शरीर में काफी तरह की कठिनाइयां होती है लेकिन योग के माध्यम से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योग शिविर 24 नंवबर से 26 नंवबर तक अनुमंडल कार्यालय में लगाया जायेगा। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुवीर रंजन ने कहा कि अनुमंडल कार्यालय में इस प्रकार का शिविर का आयोजन पहली बार हो रहा है, इससे हमलोगों को काफी अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर होने से काफी कुछ सीखने को मिलता है। योग प्रशिक्षु सुषमा व प्रदीप सुमन द्वार आज के तनावयुक्त लाइफस्टाइल में लोगों को कई तरह के बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं, योग प्रशिक्षु द्वारा रोग से बचाव हेतु उपायों के बारे में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा प्राणयाम, सूर्य नमस्कार, हास्तिका इत्यादि के बारे में बताया गया। योगी सुषमा द्वारा बताया गया कि योग करके काफी लोग निरोग हुए हैं। अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों द्वारा योग शिविर जैसे कार्यक्रम का आयोजन करने पर आभार व्यक्त किया गया। अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक श्री श्रवण द्वारा बताया कि काम करते वक्त शरीर में कई तरह से कठिनाईयां होती है, लेकिन मैं निरंतर योग करके छुटकारा पा रहा हूं। अनुमंडल कार्यालय के लिपिक श्री शैलेंद्र कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी को इस योग शिविर को लेकर धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है, इससे कार्यालय के सभी कर्मियों को काफी फायदा होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse