टीम एबीएन, लोहरदगा। सीठीयो कोयल नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी है। बालक के शव को स्थानीय गोताखोर ने नदी से बाहर निकाला वहीं सेन्हा थाना पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पिस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी परमेश्वर प्रसाद थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने मामले की पड़ताल की है।
जानकारी अनुसार सेन्हा थाना के सीठियो पुल के नीचे दक्षिण कोयल नदी में एक 13 वर्षीय किशोर डूब गया है। घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे की है। बालक अपने अन्य मित्रों के साथ राणा चौक से कोयल नदी गया था। बालक कोयल नदी किनारे कपड़ा खोल के नहाने के लिए उतरे तीनों बालक डूबने लगे। तीनों को डूबते देख कर स्थानीय ग्रामीणों ने दो बालक को सुरक्षित पानी से निकाल लिया जबकि तीसरा बालक डूब गया।
बालक की पहचान राणा चौक निवासी राजीव गुप्ता के पुत्र कुबेर राज उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई है। उसके साथी पवन रजक, पिता नरेश रजक एवं अतुल महतो पिता राजू महतो के अलावा सतीश रजक पिता बबलू रजक उम्र 23 वर्ष कोयल नदी सीठियो में नहाने गये थे। दो को डूबने से स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि एक बालक कुबेर राज की तलाश स्थानीय गोताखोर ने किया।
काफी प्रयास के पश्चात कुबेर राज स्थानीय गोताखोर पानी से निकालने में कामयाब रहा। बालक कुबेर राज को आननफानन में पुलिस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse