एबीएन बिजनेस डेस्क। अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के मेंबर हैं तो ये खबर आपके काम की है। ईपीएफओ आपके लिए ऐसी सुविधा लेकर आयी है जिसे जानने के बाद आपका काम और आसान हो जाएगा। अब ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स आॅनलाइन पासबुक के माध्यम से ही ये जान सकेंगे कि ब्याज उनके पीएफ खाते में जमा हुआ है या नहीं। इसके लिए आपको ईपीएफओ की वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा, जहां से आपके पीएफ अकाउंट की सारी जानकारी मिल जायेगी।
कैसे देखें ईपीएफओ पासबुक?
ईपीएफओ पासबुक डाउनलोड करना एक आसान प्रक्रिया है। पीएफ अकाउंट की सारी जानकारी आॅनलाइन जानने के लिए आपको यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन और पासवर्ड पता होना चाहिए। ईपीएफओ से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको सर्च करना होगा ह्यईपीएफओ।
सर्च करते ही आपको व्यू पासबुक का आप्शन दिखेगा। उस आप्शन पर क्लिक करने के बाद यूएएन दर्ज करना होगा। यूएएन दर्ज करते ही आपको गेट ओटीपी का आप्शन आयेगा और आपको अपने मोबाइल फोन पर ओटीपी मिल जायेगी। यूएएन डालने के बाद आपको मेंबर आईडी चुनना होगा और इसके बाद ही आप पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे।
कितना मिलता है ब्याज
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ) ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर निर्धारित कर दी है। ईपीएफओ 2021-22 के लिए अपने करीब पांच करोड़ अंशधारकों के पीएफओ पर ब्याज दर को घटाकर मार्च, 2022 में चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 फीसदी पर ले आया था।
अगर हो गयी ब्याज अपडेट में देरी तो क्या
हाल ही में ईपीएफओ ने बताया था कि मेंबर पासबुक को ब्याज सहित अपडेट करना एक एंट्री प्रोसेस है। जिस तारीख को मेंबर पासबुक की ब्याज अपडेट की जाती है उस तारीख का कोई वास्तविक वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ता है। ईपीएफओ ने बताया कि इसकी वजह यह है कि मेंबर के करेंट मंथली बैलेंस पर जुटाया गया ब्याज हमेशा उस साल के क्लोजिंग बैलेंस में जोड़ा जाता है, और यही क्लोजिंग बैलेंस अगले साल के लिए ओपेनिंग बैलेंस बन जाता है।
ईपीएफओ ने बताया कि अगर कोई मेंबर अपनी पासबुक में ब्याज अपडेट होने से पहले ही अपना ईपीएएफ बकाया निकाल लेता है तो भी उसे कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसे मामले में भी मेंबर के दावा निपटान के समय देय ब्याज का कैलकुलेशन होता है और सिस्टम द्वारा आॅटोमेटिकली देय होने की तारीख से भुगतान किया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse