झारखंड : अभी 9 जून तक झुलसाती रहेगी गर्मी

 

  • बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। अभी एक सप्ताह तक इस गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने भी बुरी खबर ही दी है। मौसम ने 9 जून तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने यानी हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। संताल परगना में तो 5 जून से ही लू का कहर दिखने लगेगा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को यह चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान पदाधिकारी ने जो चेतावनी जारी की है, उसमें कहा गया है कि 4 जून (सोमवार) को संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा पड़ोसी जिले गिरिडीह एवं धनबाद में भी कुछ-कुछ जगहों पर लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसके बाद अगले 5 दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।  

5 और 6 जून को संताल एवं कोल्हान प्रमंडल में चलेगी लू 

इसी तरह, 5 जून (मंगलवार) को राज्य के पूर्वी हिस्से यानी संताल परगना के सभी 6 जिलों (देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा) में लू के थपेड़े से लोग परेशान रहेंगे। इसके बाद 6 जून को संताल परगना के साथ-साथ धनबाद, गिरिडीह जिले और कोल्हान के सभी तीन जिलों पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां में लू का असर देखा जायेगा। 

6 से 9 जून तक झारखंड में पड़ेगी प्रचंड गर्मी 

इसके बाद 6 जून से 9 जून तक समूचे झारखंड में प्रचंड गर्मी का अनुभव लोगों को होगा। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse