टीम एबीएन, रांची। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुएरेल हादसेमें अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड के 30 लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज भद्रक या बालासोर में चल रहा है। इनमें दुमका के दो लोग लापता हैं। वहीं बहरागोड़ा के दो घायल लौट आये हैं।
झारखंड सरकार के कंट्रोल रूम के अनुसार मिर्जा चौकी गोड्डा के मुकेश पंडित, राजीव पंडित व मिथुन कुमार पंडित घायल हैं। कंट्रोल रूम को मिली सूचना के अनुसार दुमका के 16 मजदूर घायल हैं। हालांकि मजदूरों में से एक सीताराम ने बताया कि कुल 18 लोग ट्रेन में सवार हुए थे। दो लोग लापता हैं। कंट्रोल रूम के अनुसार दुमका के घायल श्रमिकों में सीताराम कुमार, हरियर कुमार, जोगेंद्र कुमार, लालमोहन कुमार, सुरेंद्र मारिक, अरविंद राउत, लखन मांझी, प्रमोद राउत, भोला राउत, सुखलाल मरांडी, मुंशी किस्कु, मेरुलाल मरांडी, देवेश्वर मरांडी, नायकी टुडु शामिल हैं।
बहरागोड़ा के छह मजदूर भी घायल हुए हैं। इनमें दो को हल्की चोट लगी है। वे लौट आये हैं। शेष चार इलाजरत हैं। ये सभी मजदूर कोरामंडल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार थे। घायलों में सोनू पोलाय, रवि देवरी, गुरा पोलाई, रवि रावत, संध्या कर्मकार व सुखराज कर्मकार शामिल हैं। इनमें सोनू पालय और रवि देवरी बहरागोड़ा लौट आये हैं। बाकी का बालासोर में इलाज हो रहा है।
कुसुंभा, गांडेय के दो सगे भाई कुंदन कुमार ठाकुर व जीतन कुमार ठाकुर ट्रेन हादसे के शिकार हुए हैं। दोनों घायल हैं। गांडेय के जीएनपुर के भुलटेन तुरी और लोहरी के राजेंद्र साव भी घायल हैं।
मालदा रेल डिवीजन द्वारा जारी सूची में साहेबगंज के हर्षित प्रसाद गुप्ता नामक युवक के सिर में चोट लगने की बात कही गयी है। उसका इलाज हो रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse