एके -203 असॉल्ट राइफल्स की डील को मंजूरी, रूस के राष्ट्रपति के विजिट के दौरान हो सकता है ऐलान

 

एबीएन डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले महीने होने वाली भारत यात्रा के दौरान भारत और रूस लंबे समय से लंबित एके-203 कलाशनिकोव राइफल खरीद समझौते पर मेक इन इंडिया पहल के तहत हस्ताक्षर कर सकते हैं। इससे संबंधित घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी मंगलवार को दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करने के लिए रूप से के राष्ट्रपति पुतिन अगले महीने भारत यात्रा पर आने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में राइफल के संयुक्त उपक्रम के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई और ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि इस समझौते में आने वाली अड़चनों को दूर कर लिया गया है। करीब पांच हजार करोड़ रुपए के इस सौदे के तहत, भारत और रूस संयुक्त उपक्रम उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक उत्पादन इकाई में 10 साल के भीतर छह लाख से ज्यादा ए के 203 राइफलों का निर्माण करेगा। सूत्रों ने बताया कि कीमत सहित विवादास्पद मुद्दों को सुलझा लिया गया है। दोनों पक्षों ने पिछले साल सिंह की मास्को यात्रा के समझौते को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। संयुक्त उपक्रम द्वारा एके 203 कलाशनिकोव राइफलों के निर्यात की संभावना तलाशने की भी उम्मीद है। मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए पुतिन के 6 दिसंबर को भारत आने की संभावना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse