एबीएन सेंट्रल डेस्क। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात के दौरान सुश्री बनर्जी पश्चिम बंगाल से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर मोदी से चर्चा करेंगी। पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के साथ-साथ त्रिपुरा में हाल में हुई राजनीतिक हिंसा की घटनाओं से संबंधित मुद्दों को वह प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उठा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि बनर्जी सोमवार से यहाँ पर तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह कई राजनीतिक हस्तियों से मुलाकातें कर रही हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse