अधीनम महंत ने नयी संसद के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी को सौंपा सेंगोल, जानें खासियत

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नयी संसद के उद्घाटन से पहले शनिवार को तमिलनाडु के अधीनम ने पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा। पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधीनम से मुलाकात के बाद सेंगोल ग्रहण किया। अधीनम महंतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सत्ता हस्तांतरण के सांस्कृतिक धरोहर पीएम मोदी के हाथों में सौंपा। 

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम आवास पर 21 अधीनम उपस्थित रहे। इससे पहले पीएम मोदी को सुनहरा अंगवस्त्रम भी दिया गया और फिर उन्होंने अधीनम से सेंगोल को वैदिक रीति के अनुसार ग्रहण किया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौके पर मौजूद रहीं।

पीएम आवास पर अधीनम ने प्रधानमंत्री को सौंपा सेंगोल
बता दें कि रविवार को होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम आवास पर अधीनम महंतों का आशीर्वाद लिया। उसके बाद अधीनम महंत ने भारतीय संस्कृति की धरोहर सेंगोल को प्रधानमंत्री मोदी को दिया। नये संसद भवन का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जायेगा। रविवार की सुबह से ही नये संसद भवन में पूजा पाठ शुरू हो जायेगी। पीएम मोदी सुबह 7:30 पर कार्यक्रम के लिए अपने आवास से निकल जायेंगे।

पीएम मोदी ने सेंगोल ग्रहण करने के बाद कहा कि आजादी के बाद से सेंगोल को उचित सम्मान नहीं मिला। भारतीय संस्कृति में अधीनम की भूमिका अहम है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।

पीएम मोदी की लोगों से अपील 
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से नयी संसद की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने का आग्रह किया था। पीएम ने कहा था कि नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा।

आधुनिकता और संस्कृति का संगम है नयी संसद
सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के बगल में स्थित पोडियम पर रखा जायेगा। संगोल कहने को तो महज राजदंड है, लेकिन ये न्याय का प्रतिक है। नयी संसद न्याय और लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। पीएम मोदी जब नई संसद का उद्घाटन करेंगे तो दक्षिण भारत वाद्ययंत्र नादस्वरम बजाया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse