टीम एबीएन, गुमला। जिला के सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में आगामी 29 व 30 मई को ऋण माफी, फसल राहत, केसीसी, ई-केवाईसी, सुखाड़ राहत इत्यादि से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त सुशांत गौरव के निर्देशानुसार आगामी खरीफ फसल को देखते हुए जिला प्रशासन के कृषकों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी लाभ, केसीसी एवं ऋण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की जा रही है।
स्टॉल पर किसानों को केसीसी आवेदन भरने से संबंधित पूर्ण जानकारी साझा करते हुए आवेदन भरवाया जायेगा। इस कार्य के लिए बीपीएम, जेएसएलपीएस प्रज्ञा केन्द्र संचालक तथा संबंधित बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि कैंप में किसानों की सहायता करेंगे। कैंप में उपस्थित कर्मी प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए सत्यापित करेंगे एवं सृजित आवेदनों को कैंप तिथि के अगले तीन कार्य दिवस के अंदर संबंधित बैंक शाखा को उपलब्ध कराया जायेगा।
जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि खरीफ मौसम आने वाला है। किसानों को सहायता करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। किसानों को खेती करने के लिए पूंजी की आवश्यकता होती है।
पूंजी के लिए केसीसी ऋण समय से मिल जाये इसलिए आगामी 29 एवं 30 मई को प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जायेगा। केसीसी ऋण के लिए 30000 आवेदन सृजित करने का लक्ष्य है। बैंकों से समन्वय करके इनको स्वीकृति कराने का काम हम लोग अगले फेज में करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse