उत्तर प्रदेश : अब राशन दुकान पर मिलेंगे घी, दूध और ब्रेड

 

  • सरकार ने जारी की रोजमर्रा के 35 सामानों की लिस्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सूबे में राशन की दुकानों पर रोजमर्रा के जरूरी सामान भी मिलेंगे। इस सूची में 35 सामान बताये गये हैं, जिसमें घी, दूध, ब्रेड, मसाले और गुड़ को भी शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है।

इस लिस्ट को देख कर ये अंदाजा लगता है कि अब सरकारी राशन की दुकानें सरकारी सुपर मार्केट में तब्दील हो जायेंगी। राशन की दुकानों पर बच्चों के कपड़े, मिठाई वगैरह मिलना उनके कायाकल्प की ओर इशारा करता है। जानकारों की मानें तो सरकार राशन की दुकान चलाने वालों की आय को बढ़ाने की मंशा से ये कदम उठा रही है। इसी कड़ी में यूपी सरकार आगे भी ऐसे ही कई कदम उठा सकती है।

सरकार इस बाबत कई मॉडल शॉप भी बनायेगी। ऐसे में ये लिस्ट आने वाले समय में और भी लंबी हो सकती है। सरकार ने भी इस कदम को लेकर जो अधिसूचना जारी की है, उसमें भी इन राशन दुकानों को चलाने वालों की आय को बढ़ावा देने के लिए इस पहल का जिक्र किया है।

सरकार की एक और मंशा इस माध्यम से समाज के कमजोर तबके तक सभी रोजमर्रा के सामानों की पहुंच उचित दाम तक बनाने की भी है। इन दुकानों पर किसी तरह की कोई धांधली न हो सके इसलिए अधिकारियों को हर सप्ताह इन दुकानों का जायजा लेने का काम भी दिया गया है।

अधिसूचना में ये बताया गया है कि उचित दर की दुकानों के जरिए इन सामानों की बिक्री के लिए एक शर्त है कि जो सामान दिया जा रहा है उसका निर्माता सरकारी एजेंसियों के तमाम मानकों का पालन करता हो। एक समिति भी बनायी जायेगी, जिसके सदस्य समय-समय पर इन सामानों की जांच करते रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse