टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र स्थित नरेश नगर से उत्पाद विभाग और तिलैया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है। एक काले रंग के स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और तिलैया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो स्कॉर्पियो में शराब की बोतलों से भरे एक दर्जन से ज्यादा कार्टन बरामद किया गया।
फिलहाल इस मामले में जमीन के मालिक और स्कॉर्पियो चालक फरार है। पुलिस शराब से भरी स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले आयी है। शराब की बोतलों की गिनती की जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि मुख्यालय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी और छापेमारी के आलोक में बंद गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी है। जानकारी के मुताबिक बरामद की गयी शराब नकली है और इसे बिहार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।
इससे पहले उत्पाद विभाग को सूचना मिल गयी और उत्पाद विभाग ने इस नकली शराब की खेप को पकड़ने में सफलता मिली। थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि गाड़ी से शराब मिली है। पुलिस शराब तस्करों की पहचान में जुटी हैं ताकि उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
बता दें कि शराब से भरी यह स्कॉर्पियो नरेश नगर के रहने वाले अरुण मंडल के खाली पड़ी जमीन पर रखी गयी थी। झारखंड-बिहार बार्डर एरिया पर आए दिन शराब को खपाये जाने की सूचना मिलती रहती है।
बिहार में शराबबंदी होने से बड़ी मात्रा में शराब को झारखंड से भेजा जाता है। घटना को अपराधी बहुत चालाकी से अंजाम देते है। कई बार ये पुलिस को चकमा देने में भी सफल हो जाते हैं। इस बार पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करके सफलता हासिल की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse