सरना धर्म कोर्ड की मांग को लेकर 15 जून को रहेगा भारत बंद : सालखन मुर्मू

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने सरना धर्म कोर्ड को मान्यता देने सहित कई मांगों को लेकर हुंकार भरी है। उनका कहना है 2011 की जनगणना में जैन धर्म को मानने वालों की संख्या 44 लाख है जबकि आदिवासियों की संख्या 50 लाख है। इसके बावजूद सरना धर्म कोर्ड को अबतक मान्यता नहीं मिली है। जैन समुदाय वालों को मिल चुकी है। इसी को लेकर 15 जून भारत बंद का एलान किया है।

सरना समिति के सदस्यों और आदिवासी समाज के साथ बैठक करने के बाद आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि भारत बंद के बाद 30 जून 2023 विश्व सरना धर्म जनसभा का आयोजन कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में किया जायेगा। जिसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse