जलाशयों की दुर्दशा देख सिसकती होगी धरती और प्रकृति : अमृतेश पाठक

 

जलाशय बचाओ पदयात्रा

टीम एबीएन, रांची। जलाशय बचाओ पदयात्रा की तैयारियों  लेकर आज महालक्ष्मी काम्प्लेक्स एजूकेशन इंडिया के आफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमृतेश पाठक ने कहा कि रांची में तीन ऐसे जलाशय है, जिनकी स्थिति पहले से भी खराब हो गया है और समय के साथ और भी खराब हो रहा है। 

उनमें कांके डैम, बडा़ तालाब और हरमू नदी की दुर्दशा देखकर तो धरती और प्रकृति भी भीतर ही भीतर सिसकती होगी। ऐसा प्रतीत होता है रांची शहर में पहले जिस तरह से सैकड़ों तालाब बर्बाद और फिर धीरे धीरे विलुप्त हो गयी। ये तीनों जलाशय भी एक दिन विलुप्त हो जायेंगे।  कांके डैम, बडा़ तालाब और हरमू नदी में पूरे रांची का मल मूत्र और कचरा सीधे सीधे प्रवेश करता है। आज स्थिति यह है कि इन तीनों जलाशयों के पानी पीने या नहाने तो छोड़िये पैर धोने लायक भी नही बचा है। 

दुर्गंध से  इन जलाशयों के बगल से पार होना भी जंग लड़ने जैसा लगता है। पूरे जलाशय से बदबू आती है। सारे जलीय जीव प्रदुषण के कारण मर गए हैं। सौंदर्यशास्त्र पढ़ कर इन जलाशयों को सुंदर बनाने निकले नगर निगम, सरकार के मंत्री , अधिकारी , ईंजीनियर और ठेकेदार ने मिलकर आज इसकी ऐसी सूरत बिगाड़ी है जिसे देखकर आप यही कह सकते हैं कि यह बेहद डरावना है। जमीन दलालों ने और यहाँ तक की आम जनता ने भी इन जलाशयों को बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं रखा है।

प्रकृति की गोद में बसा एक सुंदर सा शहर पेड़ पौधों, नदी, डैम, तालाब के बर्बादी पर रो रही है। हम सभी के पास अब भी वक्त बचा है। हम अब भी इन जलाशयों को बचा सकते हैं। सिर्फ सरकार को अपनी नीति और नीयत तथा जनता को अपनी प्राथमिकता पुनः परिभाषित करनी है। इसी संकल्प के निमित्त कि रांची के इन तीन जलाशयों को हमें मिलजुलकर बचाना है जलाशय बचाओ पदयात्रा 4 जून को सुबह 8 बजे से कांके डैम के सरोवर नगर तट से शुरू होगा। 

हम रांची के सभी नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन से अपील करते हैं कि आप सभी इस पदयात्रा में शामिल हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजसेवी श्री आर पी शाही, श्री शैलेश्वर दयाल सिंह, डाक्टर सत्यप्रकाश मिश्रा, कोकिला दास, जया तिवारी, हरेन्द्र जी भी शामिल हुए। उक्त जानकारी संघ के अमृतेश पाठक (8340157187, 9546151078) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse