टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में बंगलादेशी घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो सबसे पहले संथाल परगना के साहिबगंज और पाकुड़ में एनआरसी लागू किया जायेगा। मरांडी ने कहा कि एनआरसी लागू करके बंगलादेशी घुसपैठियों की पहचान की जायेगी और उनके वोटर लिस्ट एवं मतदाता पहचान पत्र को भी रद्द किया जायेगा।
बता दें कि बाबूलाल मरांडी आज साहिबगंज में भाजपा की एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- नौ साल-बेमिसाल कार्यक्रम के तहत आज साहिबगंज में पार्टी की बैठक में शामिल हुआ।
इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम महा जनसम्पर्क अभियान (30 मई से 30 जून) को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्ष की उपलब्धि को सम्पर्क के माध्यम हर एक व्यक्ति तक पहुंचाकर अपने अपने बूथ को सशक्त बनाने तथा आजीवन सहयोग निधि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने की योजना पर चर्चा हुई। इस बैठक में विधायक अनंत ओझा समेत पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
एक अन्य ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा- अपने एवं अपने 2020 खतियानधरी लुटेरे चेले-चटिये को बचने-बचाने से फ़ुरसत मिल जाय तो थोड़ा समय निकाल कर बिजली-पानी पर भी ध्यान दीजिये हेमंत सोरेन जी। लोग बेहाल हैं, रो रहे हैं। पहले बिजली की सप्लाई ठीक कराईये। स्मार्ट मीटर-वीटर लगाने के चक्कर में जो आना है वो तो आईये जायेगा। धन कमाने का काम त बाद में भी कर लीजियेगा। किसने रोका है?
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse