एबीएन सेंट्रल डेस्क। मौसम लगातार करवट ले रहा है। कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद अब गर्मी को लेकर मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कई शहरों और राज्यों में लू यानी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 72 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का इजाफा होगा। यानी आपके इलाके में अगर मौजूद समय में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस चल रहा है तो यकीन मानिये आने वाले दो दिन में ये पारा 40 के पार होगा। वहीं 40 के आसपास है तो आने वाले दो तीन दिन में तापमान 45 डिग्री को छू सकता है। यानी गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है।
इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत के कई स्थानों पर सूरज की तपन बढ़ने के आसार बने हुए हैं। कई राज्यों में इस दौरान भीषण गर्मी पड़ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक जिन इलाकों में सूरज का सितम बढ़ने वाला है, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात और सौराष्ट्र के कई इलाके शामिल हैं।
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और मध्य महाराष्ट्र में भी मौसम का मिजाज गर्म ही बना रहेगा। इन इलाकों में भी तापमान में दो से तीन डिग्री के इजाफे का पूर्वानुमान जताया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse