टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव मनोज जायसवाल को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है।
राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत शशि प्रकाश झा को अगले आदेश तक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव मनमोहन प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उद्योग विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse