टीम एबीएन, रांची। झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार चल रहा है। संताल और कोयलांचल के जिलों का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड हो रहा है।
तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन चढ़ते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य के ज्यादातर जगहों पर गर्म हवा औ लू चल रही है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि राज्य में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान चढ़ने के आसार हैं। इस दरम्यान कहीं-कहीं बादल, गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है।
ऐसी स्थिति 25 जून तक रह सकती है। पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। जमशेदपुर का तापमान 41.4 डिग्री रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse