जमशेदपुर : देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग में पार्किंग संचालक को लगी गोली

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात में पार्किंग संचालक नीरज दुबे को गोलियां लगी हैं। 

हालांकि इस घटना के बाद अपराधी आसानी से वहां से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल नीरज दुबे को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर बागबेड़ा थाना प्रभारी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये।

कहासुनी के बाद चलायी गोलियां : बताया जा रहा है कि कुछ अपराधी पार्किंग के पास जमावड़ा लगाए हुए थे। इसी दौरान पार्किंग के संचालक नीरज दुबे ने कुछ उन लोगों को जाने को कहा। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई और अपराधियों ने पिस्टल निकाल ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे, जिसमें नीरज दुबे को दो गोली लगी हैं। 

हालांकि इस घटना के बाद आसपास पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।  

मामले की जांच में जुटी पुलिस : वहीं, रेलवे स्टेशन के पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल आखिर क्या कारण है कि इस घटना को अंजाम दिया गया, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। वहीं, नीरज दुबे के परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है और वो इस वारदात के बाद से ही डरे हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse