टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकडेमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जा सकता है। मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट एक साथ और इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाईट और जरूरी गाइडलाइन जारी किए जा चुके है। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.comपर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जैक बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो झारखंड बोर्ड के मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे। 23 मई को रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
झारखंड बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा :
सीबीएसई और आईसीएसई के रिजल्ट जारी हो जाने के बाद झारखंड में बच्चों को अब इंतजार है जैक बोर्ड के परिणाम प्रकाशित होने का। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट 23 मई को जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse