एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों के छह दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह तीन शिखर सम्मेलनों में शामिल होंगे और 40 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पीएम तीन देशों में चार दिन बितायेंगे, इस दौरान दुनियाभर के 24 से ज्यादा देशों के नेताओं से मिलेंगे। दौरे के पहले चरण में 19 से 21 मई के दौरान जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जायेंगे।
दूसरे चरण में पीएम 21 मई को पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे, जहां पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारपे के साथ संयुक्त रूप से भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग फोरम (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। तीसरे और आखिरी चरण में वह ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीस के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए 22-24 मई को सिडनी में होंगे। यात्रा आखिरी पड़ाव पर मोदी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ सिडनी में हजारों प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
सांस्कृतिक, व्यावसायिक और प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों के लिहाज से उनकी यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है।
जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने बताया कि पीएम मोदी पहली बार हिरोशिमा जायेंगे।
जी-7 सम्मेलन से इतर पीएम जापानी पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा करेंगे। हिरोशिमा शहर में वह महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। जापान के पीएम ने जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse