टीम एबीएन, रांची। राज्य से बढ़ियां खिलाड़ी निकले इसके लिए सरकार भरपूर कोशिश कर रही है। इसके मद्देनजर सरकार झारखंड में खेल के विकास के लिए खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर शुरू करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार की पहल पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से रांची में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर खुलने जा रही है।
इस सेंटर में मुख्यत: तीन खेलों के लिए स्पेशलिस्ट खिलाड़ी तैयार किए जायेंगे। इन खेलों में हॉकी, एथलेटिक्स और तीरंदाजी शामिल हैं। यह सेंटर रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पेल्क्स होटवार में खोला जायेगा।इस सेंटर के खुलने से झारखंड के खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन को और भी ज्यादा बेहतर करने का मंच मिल जायेगा।
केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से साई के सहयोग से देश के सभी राज्यों में एक-एक एक्सीलेंस सेंटर खोला जाना है। अन्य राज्यों में इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। झारखंड में इस एक्सीलेंस सेंटर का कार्यान्वयन एजेंसी झारखंड खेल प्राधिकरण (झासा) को बनाया गया है। बहुत जल्द ही साझा और साई के बीच औपचारिक एमओयू होने वाला है।
यह सेंटर खोलने के लिए झारखंड सरकार से साई ने पहले ही प्रस्ताव मांगा गया था। साई के प्रस्ताव पर यह सेंटर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होटवार में खुलने वाला है। इसके बाद कार्यान्वयन एजेंसी झासा की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवासीय और प्रशिक्षण सुविधा के अनुसार आवश्यक सामानों की रिपोर्ट मांगी गयी थी। साझा ने सारी रिपोर्ट साई को भेज दिया है।
अब इस रिपोर्ट के आधार पर इसके तहत 139 खिलाड़ियों के लिए सारी व्यवस्थाओं के साथ यह सेंटर शुरू किया जायेगा। इस सेंटर में राज्य के खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। एक छत के नीचे ही खिलाड़ियों को सारी सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था खेलो इंडिया के नॉर्म्स के आधार पर उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के लिए किया जायेगा।
इस संबंध में झारखंड की खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने बताया कि रांची में साई का सेंटर ऑफ एक्सेलेंस शुरू किया जाएगा, जिसमें तीन खेल शामिल रहेंगे। खेलो इंडिया गाइडलाइन के आधार पर साझा की ओर से पूरी जानकारी साई को भेज दी गयी है। सीनियर खिलाड़ियों के लिए यह सेंटर मील का पत्थर साबित होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse