सुप्रीम कोर्ट में दो नये जजों की एंट्री

 

  • सीजेआई चंद्रचूड़ ने केवी विश्वनाथन और जस्टिस प्रशांत मिश्रा को दिलायी शपथ

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सुप्रीम कोर्ट को आज दो नये जज मिले हैं। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलायी। बता दें कि डी वाई चंद्रचूड़ ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन को आज सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ दिलायी।  

जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और एमआर शाह की सेवानिवृत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 की स्वीकृत शक्ति से घटकर 32 हो गयी थी। अब इन दोनों जजों के आने से शीर्ष अदालत में न्यायधीशों की संख्या फिर से अपनी स्वीकृत शक्ति के बराबर हो गयी है।

बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया गया किरेन रिजिजु को कानून मंत्री पद से हटाकर अर्जुन राम मेघवाल  को नया कानून मंत्री पद सौंपा गया। वहीं पदभार संभलाते ही अर्जुन राम मेघवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के दो नये न्यायाधीशों की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने लिखा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के माननीय राष्ट्रपति, भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन को नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse