एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का आईसीटी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, रांची। विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए डीएवी सीएई की ओर से प्रति वर्ष विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों में ओलंपियाड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें सम्मानजनक अंक प्राप्त करना गर्व का विषय है।

डीएवी सीएई के तत्वावधान में आयोजित आईसीटी ओलंपियाड में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के बारहवीं कक्षा के छात्र रौनक सिंह ने 86.67%, अभिनव कुमार प्रसाद ने 85%, अमन राज ने 85%, संचित अर्क ने 80% तथा मयंक कांति मेहता ने भी 80% अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।

प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने उक्त सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया गया है। इस प्रकार की परीक्षाओं में भाग लेकर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को धार दे सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। 

ये विद्यार्थी भविष्य में देश के लिए भी अमूल्य निधि साबित हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सतत परिश्रम करते रहने की सलाह दी। विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राचार्य ने उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी बधाई दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse