कोडरमा : बच्ची की हिम्मत के सामने अपहरणकर्ता हुए फेल

 

  • अपहरणकर्ताओं के हाथ में दांत से काटकर उनके चंगुल से भागी

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के जयनगर आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मंधवाटांड के पास से बाइक सवारों दो बदमाशों ने पांचवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया। बच्ची ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश के हाथ को दांत से काट दिया और उनके चंगुल से बचकर भाग निकली। स्कूल प्रशासन ने जयनगर थाने में लिखित शिकायत दी है।

बताया गया कि गोहाल निवासी चंदन पासवान की 10 वर्षीय पुत्री परिधि पासवान आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड में पांचवीं में पढ़ती है। वह बुधवार को बस से स्कूल पहुंची थी। इसके स्कूल के ठीक सामने स्टेशनरी की दुकान पर वह कॉपी खरीदने लगी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और उसके पिता के दोस्त के रूप में अपना परिचय दिया। 

पिता के बुलाने की बात कह दोनों उसे बाइक से लेकर पिपचो ले गये, लेकिन वहां पिता को न देख परिधि ने शोर मचाने की कोशिश की। इस पर बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद भी परिधि ने हिम्मत नहीं हारी और उस व्यक्ति के हाथ में काट लिया और उनके चंगुल से निकलकर भाग निकली। 

भागकर वह घर पहुंची और घर वालों को पूरी बात बतायी। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse