मंच पर अल्लाह हू अकबर का नारा लगायें धीरेंद्र शास्त्री : डॉ इरफान अंसारी

 

  • कांग्रेस नेता ने बाबा बागेश्वर को दिया खुला चैलेंज

टीम एबीएन, रांची। बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बिहार के बाद अब झारखंड में भी सियासत गरमा गयी है। जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा है कि बिहार में कार्यक्रम कर लिए, झारखंड में आयोजन करके दिखायें जरा... आदिवासी और दलित लोग खड़ा हो जाएगा, ये बर्दाश्त नहीं करेगा।

इरफान ने कहा कि अगर बाबा सही हैं तो वह सभी धर्म का सम्मान करें। अपने मंच से अल्लाह-हू-अकबर का भी नारा लगायें। डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि मैं हर जगह बजरंग बली का नारा लगाता हूं। बाबा एक खास पार्टी के प्रचार के लिए बिहार आये हैं, यह अच्छी बात नहीं है। इरफान ने कहा कि मैं कई जगह मंदिर बनवा देता हूं। मैं किसी एक धर्म का नहीं हूं सभी के लिए सम्मान और एक जैसा व्यवहार रखता हूं। भारत में बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान चलता है। अगर बागेश्वर बाबा ओरिजिनल में बाबा हैं तो आपसी भाईचारे की बात बोलें। सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। भारत में हजारों धर्म है, हजारों भाषाएं हैं। 

डॉ इरफान ने कहा कि मुसलमान होकर हम बजरंग बली का नारा लगा सकते हैं तो धीरेंद्र शास्त्री मंच से अल्लाह हू अकबर और या अली का नारा क्यों नहीं लगा सकते हैं? डॉ इरफान ने कहा कि अगर बाबा झारखंड आते हैं तो यहां आपसी सद्भावना का बात बोलें। उन्होंने कहा, एक बाबा (सीएम योगी) उत्तर प्रदेश में है, अब ये नया बाबा कहां से आ गया। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव पास आयेगा, नये-नये बाबा आयेंगे। वो किसी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse