कल से शुरू होगा तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव

 

टीम एबीएन, रांची। जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट कल से तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव प्रारंभ करेगा। ट्रस्ट के सचिव पवन पासवान ने बताया कि विगत 2 सालों कोरोना महामारी के कारण बड़ा पूजा महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। 

दिनांक 18 मई 2023 गुरुवार शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा अपने परंपरागत मार्ग से होते हुए निकाली जायेगी। इसमें छत्तीसगढ़ के संघी बाजा, जमशेदपुर के ताशा पार्टी, हजारीबाग का ताशा पार्टी और झारखंड के परंपरागत ढोल नगाड़ों के साथ हजारों की संख्या में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा के बाद मां को छप्पन भोग लगाया जायेगा।

जिसके उपरांत पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी, जो देर रात तक चलेगी। दिनांक 19 मई 2023 प्रात: काल मुख्य पूजा सुबह 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित की जायेगी। इसी दिन भव्य भंडारे का भी आयोजन रखा गया है। जिसमें लाखों लोग भंडारा का प्रसाद ग्रहण करेंगे। ट्रस्ट के सचिव पवन पासवान ने बताया कि इस भंडारे में पूरे झारखंड ही नहीं देश-विदेश के लोग भी शामिल होंगे।

दिनांक 20 मई 2023 शनिवार को शाम 4 से रात्रि 10 बजे तक मां का भव्य जागरण जय माता दी जागरण परिवार की ओर से आयोजित किया जायेगा, जिसमें कई नामी गामी भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।

मां के दर्शन के लिए इस बार भीड़ को देखते हुए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। मां के दर्शन में लंबी कतार होने के कारण महिलाओं के परेशानी को देखते हुए महिला दर्शनार्थियों को बैठने की व्यवस्था की गयी है। पूरे हिनू क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। चंदन नगर के भव्य लाइट गेट बनाये जा रहे हैं। 

डायनासोर गोरिला राजस्थानी नृत्य पूजा के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। कुल 50 तोरण द्वार बनाये गये हैं। मां के परिसर को सजाने के लिए थाइलैंड से फूल मंगाये गये हैं। मां का भव्य दरबार सजाया जा रहा है। हिनू से बिरसा चौक तक सैकड़ों की संख्या में झंडे लगाये गये हैं। इस भव्य आयोजन में स्थानीय महिला समिति स्थानीय महिलाएं बच्चे समिति के सैकड़ों सदस्य रात दिन लगे हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse