देवघर। जिले के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर झामुमो पार्टी की ओर से मंत्री हफीजुल हसन ने पर्चा दाखिल किया। इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पांडेय, इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान आदि उपस्थित रहे। गुरुवार को तीसरे दिन नामांकन प्रक्रिया में कुल दो उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल कराया। जिसमें से दूसरे उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में किशन कुमार बथवाल ने पर्चा दाखिल किया। मौके पर झामुमो कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse