एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 का आयोजन 13 मई को किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा में लगभग 44000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
रांची, बोकारो, दुमका पलामू धनबाद और जमशेदपुर जिला मुख्यालयों में 88 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में 32 केंद्र बनाये गये हैं।
बताया गया कि प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है, जिसका हर हाल में पालने करने को कहा गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse