टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। जिसमें विद्यार्थियों के सफलता पर सभी विद्यालय जहां गदगद हैं, वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने सपने बुनने शुरू कर दिये हैं। वर्ग 10 और 12 के परिणाम में डीएवी कपिलदेव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वर्ग 12 विज्ञान के छात्रों में 96.20 प्रतिशत अंक लाकर वैभव गुप्ता बने विद्यालय के टॉपर। 95.40 प्रतिशत के साथ तिथि मजूमदार दूसरे स्थान पर तथा 95.20 प्रतिशत के साथ पूर्वा बर्मन और वेद प्रकाश तीसरे टॉपर बने। इसी प्रकार कॉमर्स में 95.20% लाकर स्नेहा अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहे जबकि 94.8 0% लाने वाली परिधि अडूकिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
94.40% के साथ उमंग कुमार खंडेलवाल विद्यालय के तीसरे टॉपर बने। विज्ञान में 323 में से 323 और कॉमर्स में 105 में से 105 सभी के सभी उत्तीर्ण हुए हैं विज्ञान में 26 से ज्यादा बच्चों ने 90% से अधिक अंक आये हैं जबकि 162 बच्चों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया है।
दसवीं की परीक्षा में 96.2% अंक लाकर कुशाग्र गौतम टॉपर बने जबकि 95.7% लाने वाले प्रवीण कुमार यादव और आयुषी मिश्रा दूसरे टॉपर बने 95.5% अंक प्राप्त करने वाले आरआर बाय राहुल कुमार मेहता और प्राची सिंह तीसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं की परीक्षा में 255 परीक्षार्थी शामिल हुए थे और सभी के सभी उत्तीर्ण हुए हैं 63 परीक्षार्थियों को 90% से ऊपर अंक प्राप्त हुए हैं जबकि 170 बच्चों को विशिष्टता प्राप्त हुए हैं 225 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।
विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने सभी शिक्षकों अभिभावकों और छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse