सीबीएसई 10वीं बोर्ड में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का परचम

 

टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई दसवीं बोर्ड का परिणाम आते ही एसआर डीएवी पुंदाग परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम शत - प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। पिछली बार की तुलना में इस बार का परिणाम बेहतर रहा। 

यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम रहा। अभीप्सा हाज़रा ने 98.4 %अंकों के साथ प्रथम, आयुष सोनी ने 98.2% अंकों के साथ द्वितीय तथा अभिनव आनंद ने 97.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।आठ विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, उनतीस विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 104 विद्यार्थियों ने डिस्टिंशन प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 

झारखण्ड जोन जी एवम सी के एआरओ श्री अरूण कुमार एवं प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  यह तो सफलता की पहली सीढ़ी है। 

यहीं से मंजिल तक के सफर की शुरुआत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी बधाई दी। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse