टीम एबीएन, रांची। आज डीएवी कपिलदेव में नौवें योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। सत्यानन्द योग मिशन के निदेशक आचार्य मुक्तरथ जी ने हजारों बच्चों को योगाभ्यास कराये,जिसमें सर्वप्रथम वहां के बच्चों ने पांच मिनट वैदिक मंत्रोच्चार किया।
फिर उन्हें ताड़ासन, त्रिकोणासन, कटि चक्रासन, अर्ध चक्रासन, तितली आसन, वृश्चिकासन, नाड़ीशोधन, भ्रामरी और मेडिटेशन कराया गया। डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य सह डीएवी जोन के निदेशक श्री एम के सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष हमलोग सभी डीएवी विद्यालय के बच्चों के साथ 21जून को योग करने का प्लान बना रहे हैं।
उन्होंने कहा योग के करने से इससे आंतरिक अनुशासन डेवलप करता है और शारीरक मजबूती के साथ मानसिक सबलता भी आती है। स्वामी मुक्तरथ जी अपने संबोधन में कहा कि योग करने से खुद व खुद अनुशाशन आने लगता है। लोग निरोग होने लगते हैं, मस्तिष्क का शुद्धिकरण होने लगता है और आध्यात्मिक चेतना जागृत होने लगती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse