टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिले के पतरातू लेक रिसॉर्ट में बने पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन विहार का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती पूरे क्षेत्र में की गयी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पतरातू लेक रिसॉर्ट में नवनिर्मित वीआइपी होटल पर्यटन विहार का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री हफीजूल हसन, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पतरातू के लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां रामगढ़ पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक नृत्य संगीत के साथ किया जाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवनिर्मित होटल पर्यटन बिहार का उद्घाटन भी करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। पतरातू के उचरिंगा रामनवमी अखाड़ा मैदान में बने पंडाल में लगभग 4000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ऑनलाइन जिले के कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही साथ पर्यटन विभाग द्वारा करायी गयी फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री क्रूज पर सवार होकर पतरातू डैम के दूसरी ओर नेतूआ टापू पर बने आईलैंड पर भी जायेंगे।
पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर में बने वीआइपी होटल पर्यटन विहार जी प्लस 3 है। इसमें कुल 20 कमरे बनाये गये हैं। सोलह डबल बेड रूम हैं, 4 सुइट रूम भी है। इस होटल में ठहरने वालों को रेस्टॉरेंट, बार, जिम, स्विमिंग पूल जैसी कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse