टीम एबीएन, लातेहार। लातेहार धर्मपुर में किसान संघ जिला मंत्री बबन मांझी के नेतृत्व में 26, 27 और 28 मई को रांची में होने वाली तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम को लेकर जिला एवं प्रखंड समिति के कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्था बैठक की गयी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हमारी उपस्थिति अनिवार्य है। किसान शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी... का नारा देते हुए आगे उन्होंने बताया कि किसान संगठित हो एवं कार्यकर्ता प्रत्येक गांव-गांव में बैठक सुनिश्चित करें।
मौके पर रामचंद्र प्रजापति, सरजू प्रसाद, अशोक प्रसाद, नीरज जी, वीरेंद्र प्रसाद, मालती देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, रोहित कुमार, विजय कुमार सिंह, महादेव राम, सुरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse