टीम एबीएन, रांची। पिछले पांच दिनों से लगातार झारखंड का मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की वजह से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा है। पश्चिम दिशा से बहने वाले गर्म तेज पछुआ हवा के प्रभाव से राज्यवासियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रांची के सदर अस्पताल में ही पिछले 24 घंटे में लू लगने की वजह से 50 से अधिक मरीज भर्ती कराये गये हैं, जिनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज किया गया है।
आनेवाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी होने की संभावना को देखते हुए रांची सिविल सर्जन के आदेश पर सदर अस्पताल के नये भवन में पांचवें तल्ले पर हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया है। रांची के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लू लगे मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था रखने, बेड की व्यवस्था तैयार रखने और ओआरएस कॉर्नर बनाने के निर्देश दिये गये हैं।
वहीं जगह जगह लू लगने के लक्षण और इससे बचाव के उपाय के लिए प्रचार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड इंचार्ज डॉ लक्ष्मीकांत साय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 50 से 60 मरीज गर्मी और लू की वजह से बीमार होकर अस्पताल पहुंचें हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse