टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड मेडिको सिटी की स्थापना को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस मौके पर उन्होंने झारखंड मेडिको सिटी की कंसल्टेंसी एजेंसी अर्नेस्ट एंड यंग के प्रेजेंटेशन को देखा और कई अहम निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि रिनपास, रांची की जमीन पर पीपीपी मॉडल पर झारखंड मेडिको सिटी का स्थापना प्रस्तावित है। ऐसे में जमीन का उचित इस्तेमाल हो। निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से अस्पताल निर्माण के लिए जमीन दी जाये, इसका विशेष तौर पर ख्याल रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मेडिको सिटी परिसर में कॉमन यूटिलिटी सर्विस- बिजली, पेयजल, सड़क, ड्रेनेज और सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स, बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के लिए आधुनिकतम तकनीकों इस्तेमाल किया जाये, ताकि देश -दुनिया के सामने इसे एक मॉडल मेडिकल हब के रूप में रख सकें।
उन्होंने कहा कि झारखंड मेडिको सिटी में पीपीपी मॉडल पर कई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाके जायेंगे। ऐसे में सभी अस्पतालों के लिए अलग-अलग एंबुलेंस सेवा होने से यहां की व्यवस्था संभालने वालों के साथ मरीजों को भी परेशानी हो सकती है।
ऐसे में सभी अस्पतालों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंबुलेंस सेवा का सेटअप तैयार करें, ताकि मरीजों को आवश्यकतानुसार एंबुलेंस से लाकर संबंधित अस्पताल में एडमिट किया जा सके। रिनपास, रांची कि लगभग 76।34 एकड़ जमीन में झारखंड मेडिको सिटी विकसित किया जायेगा
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse