टीम एबीएन, रांची। आगामी हज यात्रा के मद्देनजर झारखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हज हाउस, रांची में जायरीनों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 600 जायरीनों ने भाग लिया।
शिविर में, कल्याण मंत्री हाफिजउल हसन खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप, रांची के उपायुक्त श्री राहुल सिन्हा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक श्री किशोर कौशल, युवा झारखंड के संरक्षक श्री अर्शे आलम ने हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को मुबारकबाद दी।
डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि तीन साल के लंबे समय के बाद हज यात्रा रांची से शुरू हो रही है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। झारखंड राज्य हज समिति ने भी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जायरीनों की खिदमत में कोई कमी नही होगी।
मेरा वादा है कि झारखंड राज्य हज समिति अपने इंतजामात से पूरे मुल्क में मिसाल कायम करेगी। इस अवसर पर डॉ इरफान अंसारी ने हज पर जाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीन साल के बाद हज यात्रा दोबारा रांची से शुरू हुई है जिससे हम सभी मे खुशी और उत्साह है।
झारखंड राज्य हज समिति ने आपकी खिदमत के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है। आपको किसी भी तरह कि परेशनी नही होगी ये डॉ.इरफान अंसारी का वादा है। आप सभी से मेरी गुजारिश है कि हमारे देश की अमन-चैन और शांति के लिए दुआ करें।
मौके पर उपस्थित प्रशिक्षण लेने आए लोगों ने हज समिति के इंतजामों की तारीफ करते हुए कहा कि डॉ इरफान अंसारी के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य हज समिति उम्दा कार्य कर रही है। हमें खुशी है कि लोकप्रिय विधायक और चिकित्सक होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान डॉ इरफान अंसारी हाजियों की खिदमत में लगे हैं।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष झारखंड के जायरीनों को कोलकाता से यात्रा करने पड़ी थी। उस दौरान भी डॉ इरफान अंसारी ने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी शिद्दत से किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse