टीम एबीएन, रांची। सेना के कब्जे वाली जमीन के मालिक जयंत कर्नाड सहित 13 लोगों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार देर रात समन भेज कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है।
जिन्हें समन जारी किया गया है, उनमें सीए नरेश केजरीवाल की पत्नी माया केजरीवाल, जयंत कर्नाड को 10 मई, प्रमोद प्रसाद 11 मई, प्रेरणा सोनी 11 मई, हरिशंकर परशुरामपुरिया 11 मई, सचिदानंद प्रसाद 12 मई, शांति साव 12 मई, राजकिशोर साहू 13 मई, दीपशिखा धानुका 13 मई, सपना भारती 13 मई, सुधांशु कुमार 13 मई, संजय कुमार 15 मई और जानकी देवी 15 मई शामिल हैं।
ईडी जांच में पाया गया है कि कर्नाड परिवार ने सेना के कब्जे से जमीन वापस लेने और किराया बढ़ाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। इससे जमीन का किराया तो बढ़ा, लेकिन कोर्ट से सेना को संबंधित जमीन से हटाने में कामयाबी नहीं मिली।
इस बीच जयंत कर्नाड ने सेना के कब्जे वाली जमीन 13 लोगों को बेच दी। खरीदारों ने म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया, लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं होने के आधार पर बड़गाईं अंचल ने म्यूटेशन आवेदन को खारिज कर दिया। इसके बाद प्रदीप बागची ने फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन का मालिक कर जमीन जगत बंधु टी स्टेट को बेच दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse