जाह्नवी कपूर करेंगी स्पाई थ्रिलर फिल्म उलझ में काम

 

एबीएन डेस्क। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर स्पाई थ्रिलर फिल्म उलझ में काम करती नजर आयेंगी। फिल्म उलझ में जाह्नवी कपूर के साथ गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू लीड रोल में दिखाई देंगे। इंटरनेशनल स्पाई थ्रिलर फिल्म उलझ की कास्ट और टाइटल हाल ही मेकर्स ने अनाउंस किया है। 

फिल्म उलझ की शूटिंग मई के आखिर से शुरू होने वाली है। जाह्नवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू के साथ इस फिल्म में राजेश ताइलांग, मैयांग चांग, सचिन खेदकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

फिल्म उलझ का निर्देशन सुधांशु सरिया करने वाले हैं। फिल्म का लेखन परवेज शेख और सुधांशु सरिया ने किया है। डायलॉग्स अतिका चोहान ने लिखे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म उलझ की कहानी एक आईएफएस आफिसर की है।

यह आफिसर एक रसूख रखने वाले देशभक्तों के परिवार से है। उलझ की कहानी का ट्वीस्ट यह है कि यंग आईएफएस आफिसर एक खतरनाक पर्सनल साजिश का शिकार हो जाता है और कई तरह की मुसीबतों में फंस जाता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse