टीम एबीएन, रांची। रांची के पूर्व डीसी निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन से लगातार तीसरे दिन ईडी के अधिकारियों ने रिमांड पर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग को लेकर छवि रंजन से लंबी पूछताछ की गयी। इस दौरान उनसे बैंक खातों में निवेश, आश्रितों के खातों में हुए ट्रांजेक्शन को लेकर भी कई सवाल किये गये।
रांची जमीन घोटाले में मनी लाउंड्रिंग की जांच को लेकर ईडी रांची के तत्कालीन डीसी छवि रंजन से पूछताछ कर रही है। ईडी ने तीसरे दिन की पूछताछ में बैंक खातों में निवेश, आश्रितों के खाते में ट्रांजेक्शन और छवि रंजन के द्वारा अचल संपत्ति में निवेश के पहलुओं पर पूछताछ की।
हालांकि ईडी को साक्ष्य मिला है कि छवि रंजन ने जमीन में गड़बड़ी कर उक्त जमीन में जो पैसे मिले उन्होंने अधिकांश मामलों में घूस की रकम नकदी के तौर पर ही ली है। वह प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव के जरिए घूस की रकम ले चुके हैं। वहीं रांची के मोरहाबादी निवासी विपिन सिंह ने भी कुछ कनीय अधिकारियों को घूस की रकम पहुंचायी थी।
गौरतलब है कि छवि रंजन 6 दिनों के लिए ईडी के रिमांड पर है। 3 दिनों तक उनसे पूछताछ हो चुकी है, जबकि अभी और 3 दिन उनसे पूछताछ बाकी है। आज जमीन घोटाले में शामिल एक प्रमुख कलप्रीट दिलीप घोष से भी ईडी पूछताछ करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse