पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पाने के लिए 20 तक कर सकते हैं आवेदन

 

टीम एबीएन, रांची। राज्य के पोस्ट मैट्रिक एसटी, एससी और ओबीसी विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए आवेदन मांगा है। इसमें वैसे विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जो पोस्ट मैट्रिक के बाद झारखंड राज्य या झारखंड राज्य के बाहर नामांकन ले चुके हैं या फिर नामांकन लेना चाहते हैं। 

विद्यार्थी अपना आवेदन 20 मई तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 23 मई को संंबंधित संस्थान के आईएनओ ने आवेदन पत्रों का सत्यापन करेगा। इसके बाद फाइनल सूची प्रकाशित की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने 29 अगस्त 2022 को नया संकल्प जारी करते हुए पुराने नियमावली में बदलाव किया था। इसके तहत कई नए चीजों को इसमें जोड़ा गया। इस योजना से झारखंड के लाखों आदिवासी, दलित एवं ओबीसी स्टुडेंट़स लाभान्वित होंगे।

 पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत सभी तरह के प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययन करने वाले स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा, जिसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाईन, पोस्ट ग्रैजुऐट डिप्लोमा कोर्स, मैनेजमेंट कोर्स, सीए, एम फील, पीएचईडी, एलएलबी, एलएलएम, सभी तरह के डिप्लोमा कोर्स, ग्रैजुएशन, मास्टर डिग्री, आईटीआई कोर्स आदि सभी तरह के कोर्स में शामिल हैं।

इसमें एसटी, एससी और ओबीसी के ऐसे स्टूडेंट्स लाभ उठा सकते हैं, जिनके पारिवारिक आय अधिकतम 2.50 लाख रुपये है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थी के खाते में जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse