गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, राज्य के 10 जिले का तापमान पहुंचा 40 पार

 

टीम एबीएन, रांची। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलनेवाली है। राज्य के 10 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। राजधानी का तापमान भी मंगलवार को 38 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया था। कई जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के आसपास रिकार्ड किया गया है।

मौसम केंद्र रांची ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। यह 11 मई तक उत्तर-पश्चिमोत्तर की तरफ बढ़ सकता है। बाद में बांग्लादेश-म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। 

इसे देखते हुए मछुआरों और नौकाओं के संचालकों को 12 से 14 मई तक बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गयी है और अगर कोई उधर है तो 11 मई की शाम तक लौट आये। इसी के साथ मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी भी दी कि झारखंड में चक्रवात मोचा के असर की उम्मीद नहीं है। वहीं अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में भी कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।

साइक्लोन मोचा को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, झारखंड में अब तक इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। मंगलवार को मौसम केंद्र रांची ने भी कहा कि चक्रवात मोचा के कारण झारखंड में बारिश या किसी तरह के प्रभाव की उम्मीद नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse