रांची से चलेंगी 6 नयी ट्रेनें, चार ट्रेनों का विस्तार जल्द

 

टीम एबीएन, रांची। रांची रेल मंडल ने छह नयी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को भेजा है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि लोहरदगा व बरकाकाना रेल लाइन से भी नयी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही चार ट्रेनों के विस्तार का भी प्रस्ताव भी भेजा गया है।

रांची रेल मंडल ने छह नयी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को भेजा है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि लोहरदगा व बरकाकाना रेल लाइन से भी नयी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

रांची रेल डिविजन की ओर से चार ट्रेनों के विस्तार का भी प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें ट्रेन संख्या 18640-18639 रांची-आरा ट्रेन को बलिया तक चलाने, ट्रेन संख्या 18611-18612 रांची-बनारस को लखनऊ तक चलाने, ट्रेन संख्या 18611-18612 रांची-बनारस ट्रेन को देहरादून तक चलाने व ट्रेन संख्या 12877-12878 रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ को जम्मूतवी तक चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

  • रांची-इतवारी ट्रेन (वाया बिलासपुर) को सप्ताह में तीन दिन हटिया से मंगलवार, गुरुवार व रविवार को व इतवारी से बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • हटिया-अहमदाबाद ट्रेन (वाया राउरकेला) को सप्ताह में एक दिन हटिया से गुरुवार और अहमदाबाद से शनिवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • रांची-अजमेर ट्रेन (वाया लोहरदगा) को सप्ताह में एक दिन रांची से मंगलवार और अजमेर से बुधवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा।
  • रांची-एलटीटी ट्रेन (वाया लोहरदगा) को सप्ताह में एक दिन रांची से रविवार को और एलटीटी से मंगलवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • रांची-नयी दिल्ली राजधानी (वाया बरकाकाना) को सप्ताह में दो दिन रांची से मंगलवार और शुक्रवार को तथा दिल्ली से गुरुवार व रविवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • हटिया-कन्याकुमारी एक्सप्रेस ( वाया विजयवाड़ा) को सप्ताह में एक दिन हटिया से सोमवार और कन्याकुमारी से गुरुवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse