एबीएन सोशल डेस्क। रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने एक बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13202/13201 और रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18635/18636 के अलग-अलग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव का निर्णय लिया हैं।
इन ट्रेनों के बढ़ाये गये स्टॉपेज :-
पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न. 13202/13201: इन ट्रेनों को कल्याण और नासिक रोड के मध्य देवलाली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर रोका जाएगा।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.13202: यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलकर 17.59 बजे देवलाली स्टेशन पहुंचेगी और 18.00 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।
पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न. 13201: ये ट्रेन पटना से खुलकर 05.44 बजे देवलाली पहुंचेगी। 1 मिनट ठहरने के बाद 05.45 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।
रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.18635/18636: ये ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के हैदरनगर और उंटारी रोड स्टेशन पर 6 महीने के लिए रुकेंगी। रांची-सासाराम एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18635: ये ट्रेन रांची से खुलकर 22.18 बजे उंटारी रोड पहुंचेगी और 2 मिनट ठहरने के बाद 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।
फिर ये ट्रेन 22.35 बजे हैदरनगर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहरने के बाद 22.37 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में सासाराम-रांची एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18636: ये ट्रेन सासाराम से खुलकर 04.46 बजे हैदरनगर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहरने के बाद 04.48 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद उंटारी रोड में यह ट्रेन 05.10 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट ठहरने के बाद 05.12 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse