टीम एबीएन, कुड़ू (लोहरदगा)। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन हथियारबंद उग्रवादी कुड़ू में बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। समय रहते पुलिस ने तीनों उग्रवादियों को हथियार के साथ दबोच लिया। कुड़ू पुलिस उग्रवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।
बताया जाता है कि पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के इशारे पर तीन हथियारबंद उग्रवादी कुड़ू में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक बाइक से पहुंचे थे। इसकी सूचना थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह को मिल गयी। सिविल ड्रेस में थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस तैनात थी। बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस जवानों ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ा। पीएलएफआई के उग्रवादियों को पकड़े जाने की सूचना के बाद रांची जिले के चान्हो, मांडर तथा अन्य थाना की पुलिस पहुंच चुकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी उग्रवादी को हथियार के साथ गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse