टीम एबीएन, लोहरदगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा कर कई अहम निर्देश दिये गये। जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के अपराध पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार करें और उनके विरुद्ध कार्रवाई तेज करें। क्राइम मीटिंग में उन्होंने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें व लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट नोटिसों का तामिला आदि की भी समीक्षा की।
एसडीपीओ बीएन सिंह ने अवैध माइनिंग के खिलाफ अभियान चलाने, रात्रि गश्ती तेज करने, थाना कांडों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।
घंटों चली इस मीटिंग में आपराधिक घटनाओं और उससे संबंधित कारवाई पर चर्चा हुई। आपराधिक घटनाओं, लूटपाट, हत्या सहित अन्य घटनाओं में अब तक कारवाई और उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली गयी।
मौके पर पुलिस निरीक्षकों एवं थानेदारों को स्पष्ट तौर पर कहा कि हर हाल में क्राइम कंट्रोल होनी चाहिए।बैठक में इंस्पेक्टर मंटु कुमार, लोहरदगा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल उरांव समेत विभिन्न थानों के प्रभारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse