टीम एबीएन, लोहरदगा। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय की शिक्षिका शुभ्रा पाण्डेय शामिल हुईं। वहीं प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बीएड महाविद्यालय की शान्ति बेनेदिक्ता टोप्पो, अनिस, उर्सुलाइन बालिका विद्यालय की शिक्षिका सि. मोदेस्ता खाखा शामिल थे। प्रतियोगिता का विषय था प्लास्टिक रहित दुनिया।
84 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान संत उर्सुला दल, 83 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान संत ऑगस्टिन दल, 81 प्रतिशत अंक लाकर संत एंजेला दल तृतीय, 73 प्रतिशत अंक लाकर फादर जान लाम्बर्ट दल चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं एकल प्रतियोगिता में 95 प्रतिशत अंक लाकर संत एंजला की किमी साहू प्रथम, 94 प्रतिशत लाकर संत ऑगस्टिन की निशि मिंज व संत उर्सुला की अंजली कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं।
वहीं 93 प्रतिशत अंक लाकर संत उर्सुला की जैकलीन तृतीय स्थान पर रहीं। मौके पर प्राचार्या डा. सि. शिला, डा. सि रानी, डा. पूनम, डा.फरहत, मैम सोना, मैम शबनम, मैम बेनेदिक्ता, मैम प्रेमलता, मैम प्रियंका, सि. जिन्ताओ, सि. रेजिना, आशा, मि. अनिस, मि. जय आनन्द आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse